भारत इंग्लैंड T-20 सीरीज का दूसरा मैच
इंग्लैंड का टॉस जीतकर ब़ॉलिंग करने का फैसला...सीरीज जीतने पर है भारत की नजर
पटना। भारत इंग्लैंड के बीच T-20 सीरीज का दूसरा मैच अब से थोडी देर में एजबेस्टन में शुरु होगा। इंग्लैंड ने टॉस जीत लिया है और पहले बॉलिंग करने का फैसला करते हुए भारत को पहले बैटिंग करने के लिए आमंत्रित किया है। भारत इस सीरीज में 1-0 से आगे हैं। अब उनसी नजर इस मैच को जीतकर सीरीज तीजने पर होगी। वहीं इस सीरीज में बने रहने के लिए इंग्लैंड भी मैच जीतने में कोई कोर कसर नहीं छोडेगा।
दोनों ही टीमों ने अपने प्लेइंग-11 की घोषणा कर दी है। दूसरे मैच के लिए भारत की ओर से कई बदलाव किये गए है। ईशान किशन, दीपक हुड्डा टीम से बाहर किये गए हैं। विराट कोहली, रविन्द्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह की टीम में वापसी हुई है। कप्तान रोहित शर्मा विराट कोहली के साथ ओपनिंग करेंगे। वहीं ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक दोनों ही टीम में है। लेकिन विकेट कीपर की भूमिका ऋषभ पंत ही निभाएंगे। अक्षर पटेल की जगह टीम में रविन्द्र जडेजा होंगे।
Teams:
India (Playing XI): Rohit Sharma(c), Virat Kohli, Suryakumar Yadav, Rishabh Pant(w), Hardik Pandya, Dinesh Karthik, Ravindra Jadeja, Harshal Patel, Bhuvneshwar Kumar, Jasprit Bumrah, Yuzvendra Chahal
England (Playing XI): Jason Roy, Jos Buttler(w/c), Dawid Malan, Liam Livingstone, Harry Brook, Moeen Ali, Sam Curran, David Willey, Chris Jordan, Richard Gleeson, Matthew Parkinson
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।