गोड्डा में नशा तस्करों पर शिकंजा
ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरप्तार, एक अपराधी भागने में सफल
गोड्डा : प्रतिबंधित नशा के सेवन एवं खरीद बिक्री के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है, एवं पूर्व में भी कई लोगों को प्रतिबंधित नशीला पदार्थ सेवन एवं खरीद बिक्री के आरोप में न्यायिक हिरासत में भेजा गया है, लेकिन शॉर्टकट में पैसे कमाने एवं नसा के आदि युवा पीढ़ी जो सुधारने का नाम नहीं ले रहा है और अपने साथ अपने पूरे परिवार को भी परेशानी में डाल रहे हैं। बीती रात भी गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा नशेड़ियों के खिलाफ कार्यवाही किया गया जिसमें ब्राउन शुगर के साथ दो युवक को पुलिस ने पकड़ लिया है वही एक युवक अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहा।
मामला गोड्डा सदर का है जहां कल रात्री 9 बजे पुलिस गस्ती के क्रम में गुप्त सूचना मिला कि राजाभिट्टा का एक व्यक्ति अन्य दो-तीन लड़कों के साथ अवैध मादक पदार्थ की खरीद बिक्री करता है और उन लोगों को शालीमार होटल के सामने मकान में जाते हुए देखा गया है, सूचना मिलते ही प्रशिक्षु डीएसपी गौरव कुमार के नेतृत्व में गोड्डा नगर थाना प्रभारी दिनेश महली के द्वारा टीम गठित कर शालीमार होटल के सामने, बंगाल ज्वेलर्स के ऊपर के मकान में विधिवत छापेमारी किया गया, छापेमारी के क्रम में दो अभियुक्तों को पुलिस ने ब्राउन शुगर एवं डिजिटल तराजू के साथ गिरफ्तार कर लिया है, वही अंधेरे का फायदा उठाकर एक अभियुक्त भागने में कामयाब रहा। गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों के पास से कल 08.14 ग्राम ब्राउन शुगर एवं एक डिजिटल तराजू भी बरामद किया गया है, वही इन दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर गोड्डा नगर थाना में सुसंगत धाराओं के साथ केस दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।