JHARKHAND NEWS
सीपी सिंह का हेमंत सोरेन पर पलटवार
रांची: विधायक सीपी सिंह ने कहा कि हेमंत सोरेन को न्यायिक हिरासत में परेशानी हो रही है तो ऐसा कौन कर रहा है। जेल राज्य सरकार के अधीन है। उसके बावजूद हेमंत सोरेन रोना रो रहे हैं। हमारे प्रदेश अध्यक्ष ने तो स्पष्ट कहा है कि सीसीटीवी फुटेज कोर्ट को उपलब्ध कराए स्पष्ट हो जाएगा कि न्याय हो रहा है या अन्याय। अगर अन्याय हो रहा है तो आपकी ही सरकार कर रही है। इसमें भाजपा का कोई रोल नहीं है। झारखंड में उनकी ही सरकार है और उन्हीं के पार्टी के मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन हैं।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।