कोरोना मरीजों की संख्या एक बार फिर बढ़ी
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक राज्य में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 151 जबकि नए मरीजों की संख्या 36
रांची:झारखंड में कोरोना संक्रमण का दायरा एक बार फिर बढ़ने लगा है. सूबे में 36 नए मरीज मिले हैं. जबकि 10 मरीज स्वास्थ भी हुए हैं. स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक राज्य में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 151 हो गयी है. वहीं सर्वाधिक संक्रमित मरीज रांची जिले में है. यहां संक्रमित मरीजों की संख्या 97 है.
बोकारो-06,चतरा-01,देवघर-17,दुमका-01,पूर्वी सिंहभूम-19,गढ़वा-01,हजारीबाग-03,जामताड़ा-01,कोडरमा-03,लातेहार-01,लोहरदगा-01 और रांची में 97 सक्रिय मरीज है.
धनबाद,गिरिडीह, गोड्डा, गुमला, खूंटी, पाकुड़, पलामू, रामगढ़, साहेबगंज, सरायकेला, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम कोरोना संक्रमण से मुक्त है.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।