अभी-अभी
मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े ठेकेदार का मर्डर, बाइक सवार अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम, इलाके में दहशत
MUZAFFARPUR : बिहार में क्राइम का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। मुजफ्फरपुर में एकबार फिर बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े ठेकेदार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है और मौके से फरार हो गये हैं। इस घटना में ठेकेदार अजय कुशवाहा की मौत हो गयी है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी है। स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।
मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े ठेकेदार का मर्डर
बेलगाम बदमाशों ने इस वारदात को मुजफ्फरपुर के मीनापुर थाना क्षेत्र के नेउरा में अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने कई राउंड फायरिंग की, जिससे ठेकेदार अजय कुशवाहा के गर्दन, छाती, हाथ और पैर में गोली लगी है। फिलहाल इसे वर्चस्व की लड़ाई बतायी जा रही है। वहीं, इस मर्डर के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए SKMCH भेज दिया है।
पूर्व में रहा है अपराधिक इतिहास
बताया जाता है कि ठेकेदार का भी आपराधिक इतिहास रहा है। जानकारी के मुताबिक उसपर भी मर्डर का केस दर्ज है। अभी फिलहाल वह शिक्षा विभाग द्वारा स्कूल में बेंच-डेस्क सप्लाई करने का काम करता था। मृतक की भाभी वार्ड पार्षद भी हैं।
वर्चस्व और ठेकेदारी तो नहीं बना हत्या का कारण ?
स्थानीय लोगों में यह चर्चाओं का बाजार गर्म है कि आपसी वर्चस्व और ठेकेदारी के विवाद में तो ये हत्या नहीं हुई है? ऐसा ना हो कि शिक्षा माफिया या फिर कोई अपराधी चरित्र का व्यक्ति के निशाने पर अजय कुशवाहा चढ़ गये हों। वही लोग यह सवाल उठा रहे हैं कि दिनदहाड़े इस तरह से सरेआम गोली बरसाकर हत्या कर अपराधी भाग जाते हैं जबकि लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस की सभी जगह पर तैनाती होती है। मीनापुर के थानेदार ने फोन पर कहा विभिन्न बिंदुओं पर चल रही है। जांच जल्द पूरी कर अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।