Live

BREAKING

बिहार में कांग्रेस पार्टी को लगा एक और झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, पार्टी पर लगा दी आरोपों की झड़ी

P
Prasoon Pandeyलेखक

PATNA :लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। बिहार कांग्रेस के एक और नेता ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। बिहार कांग्रेस के प्रवक्ता विनोद शर्मा ने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को अपना त्याग-पत्र भेज दिया है।

कांग्रेस पार्टी को लगा एक और झटका

कांग्रेस प्रवक्ता विनोद शर्मा ने अपने इस्तीफे में पार्टी पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर आरजेडी के सामने घुटने टेकने का आरोप लगाया है। साथ ही लिखा है कि राष्ट्रहित और राज्यहित में दुखी मन से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और सभी पदों से इस्तीफा देता हूं।

कांग्रेस पर लगा दी आरोपों की झड़ी

इसके साथ ही उन्होंने सिलसिलेवार ढंग से इसके कारण भी गिनाए हैं और कहा है कि चूंकि बिहार में कांग्रेस पार्टी जंगलरात पार्ट-2 की शुरुआत के लिए आरजेडी के सामने घुटने टेक दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने लिखा है कि भारत तेरे सौ-सौ टुकड़े होंगे का नारा लगाने वाले के सरगना को दिल्ली से लोकसभा प्रत्याशी बनाया हो, उसकी मंशा स्पष्ट है।

आदरणीय सोनिया गांधी और राहुल गांधी के साथ-साथ पूरे देश में खोटे सिक्के और धनकुबेरों को आगे बढ़ाना चाहती है, जिससे पार्टी पूरी तरह से समाप्त हो रही है, अत: मैं पार्टी की प्राथमिक सदस्यता सहित सभी पदों से इस्तीफा देता हूं। गौरतलब है कि इससे पहले बिहार कांग्रेस के प्रवक्ता असितनाथ तिवारी ने भी त्याग-पत्र दिया था।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें