विरोध मार्च
मंहगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर पटना की सड़कों पर उतरे कांग्रेसी नेता..पुलिस ने हिरासत में लिया..
पटना-बढ़ती मंहगाई और बेरोजगारी को लेकर कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पटना में प्रतिरोध मार्च निकाला और केन्द्र की मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की.इस विरोध मार्च में प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ,पूर्व मंत्री अवधेश सिंह,प्रेमचंद मिश्रा समेत पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए.
वहीं आन्दोलन को लेकर तैनात पुलिसकर्मियों ने विरोध मार्च के बीच रास्ते में ही प्रदेश अध्यक्ष समेत कई नेताओं का हिरासत मे ले लिया,जिसक बाद कार्यकर्ताओं ने स्थानीय पुलिस पर भी मनमानी का आरोप लगाया.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।