Live

कांग्रेस का हल्ला बोल

सोनिया गांधी से ईडी द्वारा पूछताछ पर यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने ईडी कार्यालय का घेराव कर किया जोरदार प्रदर्शन

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

रांची: आज कांग्रेस युवा संगठन के द्वारा ईडी कार्यालय का घेराव किया गया. युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को समन भेजने का विरोध किया. युवा कांग्रेस जनों ने विरोध जताते हुए भाजपा कार्यालय का तख्ता लिए एजेंसियों के दुरुपयोग का लगाया आरोप.

सोनिया गांधी से ईडी के द्वारा पूछताछ पर झारखंड यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने रांची स्थित ईडी कार्यालय का घेराव किया और भाजपा कार्यालय का बोर्ड भी लगाया. यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी भी की. यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि ईडी का कार्यालय इसलिए घेराव किया जा रहा है कि ईडी कार्यालय भाजपा का कार्यालय बन चुका है. यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का कहना है कि ईडी भाजपा के कार्यकर्ताओं की जांच नहीं करती है और करती भी है तो उन्हें क्लीन चिट दे देती है.

यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि सोनिया गांधी, राहुल गांधी और कांग्रेस के तमाम बड़े नेताओं को ईडी का दुरुपयोग कर नोटिस भेजा जा रहा है. ईडी का इस्तेमाल करने का एजेंडा है नरेंद्र मोदी का उसी के खिलाफ यह प्रदर्शन और घेराव है और भाजपा कार्यालय का यहां पर बोर्ड भी लगा दिया गया है. अगर किसी को आतंकित करना है डर दिखानी है और कहीं सरकार गिरानी है तो इसका इस्तेमाल भारतीय जनता पार्टी करती है और ईडी का इस्तेमाल भाजपा अपने फायदे के लिए कर रही है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें