Live

कांग्रेस का हल्ला बोल

बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन की, पुलिस ने सभी प्रदर्शनकारी को किया गिरफ्तार

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

रांची : महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने केन्द्र सरकार के खिलाफ राजभवन मार्च किया. कांग्रेस के सभी नेता और कार्यकर्ता पहुंचे राजभवन के मुख्य द्वार. कार्यकर्ताओं को हटाने के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता और पुलिस के बीच हुई धक्का-मुक्की. पुलिस ने बल प्रयोग कर कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं को मुख्य द्वार से हटाया. आंदोलन के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, मंत्री बन्ना गुप्ता, मंत्री बादल पत्रलेख समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता गिरफ्तार. पुलिस ने सभी को बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम मोरहाबादी ले गई है.

कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग तोड़ते हुए राजभवन के मुख्य द्वार तक पहुंचे. उसके बाद पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा और कार्यकर्ताओं को मुख्य गेट से हटाया गया. इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प भी हुई. इस बाबत एसडीएम का कहना है कि न्यायिक कार्यवाही सभी पर होगी. पुलिस ने सभी प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम मोरहाबादी ले गई.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें