Live

कांग्रेस का भारत जोड़ो यात्रा

पाकुड़िया में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

पाकुड़: आजपाकुड़िया प्रखंड के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए. भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर भी शामिल हुए. लोगों ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर का जोरदार स्वागत किया.

सभी कांग्रेसी नेताओं ने मोड़ स्थित सिदो कान्हो की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया.इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज पूरा देश भाजपा के नफरत से परेशान है तो कहीं महंगाई व बेरोजगारी से परेशान है. इसको देखते हुए राहुल गांधी जी ने कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की है.

आज कांग्रेस पार्टी के तमाम नेता और कार्यकर्ता अपने अपने जगह पर भारत जोड़ो यात्रा को सफल बनाने में लगे हैं. इसीको लेकर हम रांची से चलकर पाकुड़ पहुंचने के दौरान पाकुड़िया के इस यात्रा में शामिल हुए. यहां के लोगों का भरपूर समर्थन हमें मिल रहा है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें