कांग्रेस का भारत जोड़ो पदयात्रा
कोडरमा में कांग्रेस के भारत जोड़ो पदयात्रा से पूर्व जीप सदस्य लक्ष्मण यादव ने कांग्रेस का दामन थामा
कोडरमा: कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी भारत जोड़ो पदयात्रा के तहत आज कोडरमा में भी पदयात्रा निकाली गई. पदयात्रा में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर,पूर्व सांसद सुबोधकांत सहाय,स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता समेत कई प्रदेश स्तरीय नेता कोडरमा पहुंचे और भारत जोड़ो पदयात्रा में शामिल हुए.
महर्षि कर्दम ऋषि पार्क से यह पदयात्रा निकाली गईजो कोडरमा और झुमरीतिलैया शहर का भ्रमण करते हुए झंडा चौक पहुंची जहां एक सभा का आयोजन किया गया. इस पदयात्रा से पहले जीप सदस्य लक्ष्मण यादव ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस का दामन थामा. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने लक्ष्मण यादव को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई.
आपको बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है और इस पदयात्रा में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता पूरे देश का भ्रमण कर रहे हैं. कोडरमा में आयोजित भारत जोड़ो पदयात्रा में शामिल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि गैर भाजपा शासित राज्यों में भाजपा के द्वारा सरकार को अस्थिर करने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार देश के संवैधानिक संस्थानों का दुरुपयोग कर रही है और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ही नहीं बल्कि गैर भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और मंत्रियों को ईडी और सीबीआई का डर दिखाकर परेशान किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि भाजपा का चरित्र उजागर हो रहा है और झारखंड की जनता सब कुछ जानती है.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।