Bihar Politics
कांग्रेस प्रत्याशी तारिक अनवर ने किया नामांकन, गिनायी प्राथमिकता, बिहार कांग्रेस अध्यक्ष भी रहे मौजूद
कटिहार :कटिहार लोकसभा सीट से महागठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी तारिक अनवर ने नामांकन दाखिल किया है। इस मौके पर बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह भी मौजूद रहे।
अखिलेश सिंह हेलीकॉप्टर से पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत कटिहार पहुंचे और नामांकन के दौरान मौजूद रहे। वही, कांग्रेस प्रत्याशी तारिक अनवर ने नामांकन दाखिल करने के बाद कहा कि कटिहार के नौजवानों को रोजगार सहित क्षेत्र की कई समस्याओं को दूर करेंगे। खास कर पलायन, बाढ़ विस्थापन सहित कई मूलभूत समस्याएं दूर करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल होगी।
वहीं, प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने मीडिया से रू-ब-रू होते हुए कहा कि कटिहार लोकसभा से तारिक अनवर भारी मतों से विजय होंगे और देश में इस बार परिवर्तन की लहर है।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।