बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स
लॉन बॉल्स में भारत का सिल्वर मेडल तो पक्का...टीम पहुंची फाइनल में
पटना। कॉमनवेल्श गेम्स में भारत ने महिला लॉन बॉल्स इवेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। इसके साथ भी भारत को इस इवेंट में सिल्वर म डल मिलना पक्का हो गया है। सेमी फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 16-13 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। लवली चौबे, पिंकी चौधरी, नय़नमोनी सैकिया और रुपा रानी की चौकडी की बदौलत भारत ने शानदार वापसी करते हुए अपना पदक तय कर लिया।
भारत का मुकाबला अब फाइनल में दक्षिण अफ्रीका से होगा।। फाइनल मैच मंगलवार को शाम के सवा चार बजे खेला जाएगा।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।