Live

BREAKING

CM योगी को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

P
Prasoon Pandeyलेखक

LUCKNOW :उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ कंट्रोल रूम में आए एक टेलीफोन कॉल से हड़कंप मच गया। जी हां, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इस कॉल पर जान से मारने की धमकी मिली है, जिसके बाद से ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

जानकारी के मुताबिक लखनऊ पुलिस कंट्रोल रूम में सीयूजी नंबर पर कॉल आया, जिसमें अज्ञात युवक ने CM योगी को बम से उड़ाने की धमकी दी। मामले को लेकर लखनऊ कोतवाली में शिकायत दर्ज की गई है। दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक शिकायतकर्ता हेड कांस्टेबल उधम सिंह ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल आया था, जिसमें अज्ञात युवक ने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ा दिया जाएगा।

फिलहाल इस कॉल के बाद धमकी देने वाले की तेसी से तलाश शुरू हो गयी है। साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा सख्त कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गौरतलब है कि इससे पहले भी सीएम योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी मिल चुकी है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें