CM से आर्च विशप फादर फेलिक्स टोप्पो ने की मुलाकात
कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो के अंतिम संस्कार की तिथि के बारे में बताया
रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज आर्च विशप फादर फेलिक्स टोप्पो ने मुलाकात की. उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो के अंतिम संस्कार की धर्मविधि 11 अक्टूबर को पूरी की जाएगी. विशेष प्रार्थना सभा के उपरांत उनका अंतिम संस्कार होगा. इससे पहले उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शनार्थ रखा जाएगा.
सीएम ने कहा कि कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो के निधन से हम सभी काफी दुखी हैं. उनके साथ हमारे रिश्ते काफी पुराने रहे हैं. उनका हमेशा ही हमलोगों को सहयोग और मार्गदर्शन मिलता रहा. वे हमेशा ही समाज और राज्य के विकास और हित की बात करते थे. उनका निधन हमारे लिए व्यक्तिगत क्षति है. वे हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे. उन्हें शत-शत नमन.
ज्ञात हो कि कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो का 84 वर्ष की उम्र में रांची के मांडर के लिवंस हॉस्पिटल में इलाज के दौरान निधन हो गया. कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो के फेफड़ों में पानी भर जाने की वजह से उन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया था, कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो की निधन की खबर मिलते ही झारखंड समेत पूरे देश भर के ईसाई धर्मावलंबियों में शोक की लहर दौड़ गई.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।