Hindi News / सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर किया विधिवत शुभारंभ

सीएम पहुंचे चाईबासा : सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर किया विधिवत शुभारंभ

Edited By:  |
cm pahunche chaibasa

चाईबासा : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में शामिल होने चाईबासा पहुंचे. मंझारी उच्च विद्यालय मैदान में कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है. कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया गया. डीसी ने सीएम को पौधा देकर स्वागत किया.


सीएम ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया है. कार्यक्रम में सीएम के साथ झारखण्ड सरकार के मंत्री आलमगीर आलम और मंत्री सत्यानंद भोक्ता मौजूद हैं. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री समेत सभी मंत्री, विधायक सहित अधिकारियों को पौधा देकर स्वागत किया गया.

मुख्यमंत्री आज मंझारी खेल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में कुल 231 योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे. कुल 507 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे. 137 योजनाओं का शिलान्यास, 422 करोड़ की राशि खर्च होगी. 94 योजनाओं का उद्घाटन, 85 करोड़ 66 लाख की राशि खर्च होगी. सीएम 116 करोड़ 42 लाख की राशि की परिसंपत्तियों का वितरण करेंगे.