Live

BIG NEWS

CM नीतीश का सहरसा दौरा कल, नवनिर्मित मां विषहरी मंदिर का करेंगे उद्घाटन, जानिए और क्या है विशेष कार्यक्रम

P
Prasoon Pandeyलेखक

SAHARSA :बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इनदिनों एक्शन में हैं। वे बिहार के अलग-अलग जिलों का तूफानी दौरा कर रहे हैं। 26 अगस्त यानी सोमवार को वे सहरसा के कहरा प्रखंड जाएंगे, जिसे लेकर प्रशासनिक तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही हैं।

एक्शन में CM नीतीश

सीएम आगमन को सफल बनाने को लेकर की जा रही तैयारियों का डीएम वैभव चौधरी, एसपी हिमांशु ने संयुक्त रूप से कई अन्य पदाधिकारियों के साथ दिवारी मंदिर और अमरपुर पंचायत पहुंचकर जायजा लिया। कहरा प्रखंड के अमरपुर पंचायत के महंत मिठ्ठू दास उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में हेलिपैड बनाया गया, जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हेलिकॉप्टर के माध्यम से अमरपुर पहुंचेंगे।

मधेपुरा लोकसभा के जदयू सांसद दिनेश चंद्र यादव की माने तो 26 अगस्त को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कहरा प्रखंड के अमरपुर पंचायत से दिवारी पहुंच कर नवनिर्मित आदि शक्ति मां विषहरी भव्य विशाल मंदिर का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वे पूजा-अर्चना करेंगे। मधेपुरा लोकसभा से जेडीयू सांसद दिनेशचंद्र यादव के नेतृत्व में स्थानीय लोगों के सहयोग से तकरीबन 12 करोड़ से अधिक की लागत से आदि शक्ति मां विषहरी विशाल मंदिर का निर्माण कराया गया है, जिसका 26 अगस्त को उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे।

वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करोड़ों की लागत से बनने वाली सड़क, पुल-पुलिया, पंचायत सरकार भवन, अमृत सरोवर, सहकारीता विभाग द्वारा पैक्स गोदाम, आंगनबाड़ी केंद्र समेत लगभग 100 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। इसको लेकर प्रशासनिक तैयारियां युद्धस्तर पर जारी है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें