Live

बक्सर में CM

नीतीश कुमार अतिथि गृह का करेंगे शिलान्यस,योजनाओं के निरीक्षण के साथ समीक्षा बैठक

A
Arun Chourasiaलेखक

Buxer:सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाधान यात्रा के तहत आज बक्सर पहुंच रहें हैं जहां वे कई योजनाओं का निरीक्षण के साथ ही जीविका दीदी एवं अन्य लोगों से बात करेंगे.सीएम अधिकारियों के साथ जिले की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक भी करेंगे.

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सीएम नीतीश कुमार सबसे पहले हेलीकॉप्टर मार्ग से बक्सर जिले के बलबतरा गाँव पहुँचेगे ,वहां से सड़क मार्ग से हेनवा गाँव के वार्ड नम्बर 11के महादलित बस्ती में भ्रमण करेंगे और वहां के तालाब और सरकार के कई कल्याणकारी योजनाओं का निरीक्षण करेंगे ।

उसके बाद सीएम कठार गाँव मे जैविक कृषि स्थल का निरीक्षण करेंगे.इसके साथ ही नीतीश कुमार जिला अतिथि गृह का शिलान्यास भी करेंगे.बक्सर एमपी हाई स्कूल के हॉल में जीविकोपार्जन योजना के तहत जीविका दीदियों से मुलाकात और फिर समाहरणालय सभागार में जिले के विकास के रिपोर्ट कार्ड और अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे.

सीएम की यात्रा को लेकर पिछले एक सप्ताह से तैय़ारी चल रही थी.कार्यक्रम स्थल पर रंग रोगन के साथ ही अच्छी लाईट्स की व्यवस्था की गई है.

सीएम नीतीश की यात्रा का शेड्यूल इस प्रकार है....

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें