Live

'लाल सलाम' के नारों के बीच खूब गरजे नीतीश

इशारों में कांग्रेस को लपेटा, कहा : विस चुनाव में हैं बिजी, विपक्षी एकता की नहीं है कोई फिक्र

P
Prasoon Pandeyलेखक

PATNA :आगामी लोकसभा चुनाव 2024 से पहले लेफ्ट पार्टियां अपना दमखम दिखाने में जुट गयी हैं। इसी कड़ी में आज पटना के मिलर स्कूल के मैदान में CPI की भाजपा भगाओ - देश बचाओ रैली हो रही है, जहां बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता पहुंचे है। राजधानी पटना का मिलर मैदान 'लाल सलाम' के नारों से गूंज उठा है।


CPI की रैली में शामिल हुए सीएम नीतीश कुमार

CPI की इस महारैली में शामिल होने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ-साथ उनके मंत्रिमंडल के वरिष्ठ सहयोगी विजय चौधरी भी पहुंचे। इसके साथ ही CPI के वरिष्ठ नेता डी. राजा भी मंच पर मौजूद हैं। साथ-साथ जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा भी पहुंचे।


इशारों ही इशारों में कांग्रेस पार्टी को लपेटा

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए ही हमलोग एकजुट हुए हैं। I.N.D.I.A. गठबंधन की पहली मीटिंग पटना में हुई, दूसरी बेंगलुरू और तीसरी मीटिंग मुंबई में हुई। इस रैली में हुंकार भरते हुए नीतीश कुमार ने कांग्रेस पर भी तंज कसा और कहा कि अभी तो अधिक काम नहीं हो पा रहा है क्योंकि देश के 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाला है लिहाजा कांग्रेस पार्टी अभी विधानसभा चुनाव में ही रूचि ले रही है।


इसके साथ ही नीतीश कुमार ने CPI के मंच से कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि अभी उन्हें I.N.D.I.A गठबंधन को आगे बढ़ाने की चिंता नहीं है। अभी तो वे पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में लगे हुए हैं। चुनाव खत्म होने के बाद वे बुलाएंगे लेकिन अभी कोई चर्चा नहीं हो रही है। CM नीतीश के बयान के बाद सियासी गलियारे में सरगर्मी में काफी तेज़ हो गयी है।

फिलहाल CPI की रैली से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इशारों ही इशारों में कांग्रेस पार्टी पर तंज कसते हुए बड़ा संदेश दे दिया।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें