Live

CM नीतीश का दिल्ली दौरा

PM मोदी से करेंगे मुलाकात, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

A
ASHISH KUMARलेखक

पटना : NDA में शामिल होने के बाद बिहार के CM नीतीश कुमार आज पहली बार दिल्ली जा रहे है। जानकारी मिल रही है कि सुबह 11 बजे नीतीश कुमार पटना से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। वहीं बताया यह भी जा रहा है कि यहां वह PM नरेंद्र मोदी से भी मुलाक़ात करेंगे।


बताया जा रहा है कि PM मोदी से मुलाकात के दौरान ही CM नीतीश कुमार बिहार के सभी 40 लोकसभा सीटों पर जीतने की रणनीति, फ्लोर टेस्ट और मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा कर सकते हैं। जानकारी मिल रही है कि इस दौरान वह गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात करेंगे। अभी 2 दिन पहले बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व ने बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिंह के साथ दिल्ली में बैठक की थी।


बता दें, कि 28 जनवरी को नीतीश कुमार ने महागठबंधन से नाता तोड़कर NDA में शामिल हो गए थे। उसी दिन इस्तीफा देकर फिर से सीएम पद की शपथ ली थी। बीजेपी से सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा डिप्टी सीएम बने हैं। जबकि प्रेम कुमार को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। इसके अलावा हम के संतोष मांझी, निर्दलीय सुमित सिंह ने भी कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली थी।


इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें