Live

'जो मुझे छोड़कर जाता है, उसका हो जाता है गड़बड़'

रुपौली में CM नीतीश का बीमा भारती पर तंज, कहा : जिसे दी इज्जत, वे भाग गये....

P
Prasoon Pandeyलेखक

PURNIA : रुपौली विधानसभा उपचुनाव को लेकर NDA ने पूरी ताकत झोंक दी है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज रुपौली में जेडीयू प्रत्याशी कलाधर मंडल के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित किया और विरोधी दलों पर जमकर प्रहार किया।

बीमा भारती पर मुख्यमंत्री का तंज

रुपौली में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आरजेडी प्रत्याशी बीमा भारती पर तीखा निशाना साधा और कहा कि जो हमको छोड़कर जाता है, उसका गड़बड़ हो जाता है। हमने जिसे लगातार विधायक बनाया, वो सांसद बनने के लिए भाग गई लेकिन लोकसभा चुनाव नहीं जीत पायी।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि जिन लोगों को इज्जत दी, वो चले गये। अब भाग गये तो जाने दीजिए। नीतीश कुमार ने ये भी कहा कि रुपौली में उपचुनाव क्यों हो रहा है, ये सभी जानते हैं। बीमा भारती को आड़े हाथों लेते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जिसको हम लोग लगातार विधायक बनवा रहे थे, तीन बार MLA बनीं लेकिन इसबार सांसद बनने के लिए हमलोगों को छोड़कर चली गई। वह सांसद नहीं बन पायी और चुनाव में तीसरे नंबर पर रही।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने दावा किया कि रूपौली उपचुनाव में जेडीयू उम्मीदवार कलाधर मंडल की जीत होगी। इस दौरान उन्होंने पुराने समय की याद दिलाते हुए लालू प्रसाद और राबड़ी देवी के शासनकाल पर भी निशाना साधा।

मुख्यमंत्री की इस चुनावी जनसभा में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, विजय चौधरी, संतोष कुशवाहा समेत कई बड़े नेता मौजूद थे।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें