Live

CM नीतीश पहुंचे राबड़ी आवास

लालू प्रसाद और तेजस्वी से की मुलाकात, कई सियासी मुद्दों पर हुई गंभीर चर्चा

P
Prasoon Pandeyलेखक

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर पूरी तरह से एक्टिव हो गये हैं। नीतीश कुमार एकबार फिर राबड़ी आवास पहुंचे हैं और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद के साथ-साथ डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से मुलाकात की है। इस दौरान उनके साथ करीबी मंत्री विजय चौधरी भी साथ थे।


राबड़ी आवास में की मुलाकात

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राबड़ी आवास में तकरीबन 10 मिनट तक रूके और कई सियासी मुद्दों पर लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव के साथ मंथन किया। जानकारी के मुताबिक नीतीश कुमार ने इस दौरान I.N.D.I.A गठबंधन की आगामी बैठक को लेकर चर्चा की है। साथ ही सीट शेयरिंग के मसले पर भी बात की है। राष्ट्रपति के बिहार आगमन को लेकर भी बात हुई है।

जेडीयू दफ्तर भी गये थे सीएम नीतीश

आपको बता दें कि राबड़ी आवास पर जाने से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जेडीयू दफ्तर भी पहुंचे थे और 10 मिनट रूकने के बाद फिर राबड़ी आवास के लिए रवाना हो गये थे।

गौरतलब है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार राबड़ी आवास जाकर आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के साथ कई सियासी मुद्दों पर मंथन करते रहे हैं।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें