Live

CM नीतीश पहुंचे हिलसा

सरदार पटेल की प्रतिमा का किया अनावरण, कॉलेज के प्रशासनिक भवन का भी किया उद्घाटन

P
Prasoon Pandeyलेखक

NALANDA :नालंदा के हिलसा स्थित सरदार पटेल कॉलेज में मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा का अनावरण किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित प्रशासनिक भवन का भी उद्घाटन किया।



विज्ञान भवन का भी किया शिलान्यास

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 1.10 करोड़ की लागत से बनने वाले विज्ञान भवन का भी शिलान्यास किया। इस पूरे कार्यक्रम की अगुवाई हिलसा विधायक सह कॉलेज शासी निकाय के सचिव कृष्ण मुरारी शरण उर्फ प्रेम मुखिया ने किया। इस दौरान जिला प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गये थे।

चप्पे-चप्पे पर थी जवानों की तैनाती

कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जोरदार स्वागत किया। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हेलीकॉप्टर से हिलसा पहुंचे। मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर चप्पे-चप्पे पर जवानों की तैनाती की गई थी।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें