Live

CM Nitish Kumar in Banka

बांका में CM नीतीश की प्रगति यात्रा, स्मार्ट विलेज का किया उद्घाटन, करोड़ों की योजनाओं की देंगे सौगात, करेंगे समीक्षा बैठक

P
Prasoon Pandeyलेखक

CM Nitish Kumar in Banka :प्रगति यात्रा के क्रम में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज बांका में हैं, जहां वे जिले को करोड़ों रुपये की सौगात देंगे। वे कई योजनाओं और परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे।

स्मार्ट विलेज का किया उद्घाटन

वे बांका के रजौन प्रखंड स्थित बाबारचक गांव पहुंचे, जहां वे स्मार्ट विलेज यानी उन्नति ग्राम का निरीक्षण किया और फिर उद्घाटन किया। इसके बाद सीएम उन्नति ग्राम से ओढनी जलाशय के लिए निकलेंगे। यहां सीएम ओढ़नी जलाशय में बने रिसॉर्ट का उद्घाटन करेंगे।

थीम पार्क और कैफेटेरिया का भी करेंगे निरीक्षण

इसके अलावा मुख्यमंत्री थीम पार्क और कैफेटेरिया का निरीक्षण भी करेंगे। साथ ही मुख्यमंत्री अमरपुर प्रखंड के राजपुर में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज की भूमि का अवलोकन भी करेंगे। उन्नति ग्राम का निरीक्षण करने के बाद सीएम दोपहर 12:20 बजे ओढ़नी डैम के हैलीपेड के लिए प्रस्थान करेंगे।

करोड़ों की योजनाओं का करेंगे उद्घाटन और शिलान्यास

जानकारी के मुताबिक, बांका में मुख्यमंत्री 234 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास करेंगे और 128 करोड़ रुपयों की कई योजनाओं का उद्घाटन करेंगे। अपनी प्रगति यात्रा के दौरान सीएम नीतीश कुमार, अमरपुर विधानसभा के राजपुर गांव में मेडिकल कॉलेज की जमीन का मुआयना करके बांका परिसदन पहुंचेंगे। यहां लंच के बाद मुख्यमंत्री विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बांका समहरणालय में समीक्षा बैठक करेंगे।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें