Live

CM Nitish Pragati Yatra

नालंदा में CM नीतीश की प्रगति यात्रा, करोड़ों की योजनाओं की देंगे सौगात

P
Prasoon Pandeyलेखक

CM Nitish Pragati Yatra :प्रगति यात्रा के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज नालंदा पहुंचे हैं, जहां वे लगभग 800 करोड़ रुपये की लागत से 300 विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही वे अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी करेंगे।

नालंदा में CM नीतीश की प्रगति यात्रा

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार शरीफ के बड़ी पहाड़ी में बने हेल्थ फिटनेस पार्क और सबैत पंचायत में अति पिछड़ा वर्ग आवासीय बालिका विद्यालय का भी उद्घाटन करेंगे। ये योजनाएं शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने में अहम भूमिका निभाएंगी।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नानद गांव में जल-जीवन-हरियाली योजना के तहत जीर्णोद्धार किए गए पोखर, सामाजिक उत्थान पार्क, खेल मैदान, सामुदायिक भवन और विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण करेंगे। पर्यटन के लिए संचालित की जाने वाली नावों की चाबी जीविका दीदियों को सौंपेंगे और जीविका दीदियों से संवाद भी करेंगे।

अधिकारियों के साथ करेंगे समीक्षा बैठक

इसके साथ ही बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महादलित बस्ती, नानद का दौरा कर वहां की स्थिति का जायजा लेंगे। वे खेल मैदान, सामुदायिक भवन और विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का भी निरीक्षण करेंगे। नवनिर्मित राजकीय अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय उच्च विद्यालय, समेत बड़ी पहाड़ी में 22 करोड़ की लागत से बने हेल्थ फिटनेस पार्क का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही वे अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी करेंगे।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें