Live

नमन

CM नीतीश ने अपनी मां परमेश्वरी देवी की पुण्यतिथि पर कल्याण बीघा में दी श्रद्धांजलि..

A
Arun Chourasiaलेखक

KASHISH NES DESK:-बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने आज अपनी मां परमेश्वरी देवी की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि दी.पैतृक घर नालंदा के कल्याण बीघा स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नीतीश कुमार ने अपनी मां को श्रद्धांजलि दी.सीएम नीतीश कुमार के साथ उनके बेटे निशांत भी साथ थे और उन्हौने अपनी दादी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी.


सीएम नीतीश कुमार ने अपनी माता स्व० परमेश्वरी देवी की पुण्य तिथि के अवसर पर अपने पैतृक गाँव कल्याण बिगहा, हरनौत स्थित कविराज रामलखन सिंह स्मृति वाटिका जाकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।नीतीश ने अपने पिता कविराज स्व० रामलखन सिंह एवं अपनी धर्मपत्नी स्व० मंजू सिन्हा की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री के बड़े भाई श्री सतीश कुमार, पुत्र निशान्त कुमार एवं निकट परिजनों ने भी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।


इस अवसर पर ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, परिवहन मंत्री शीला कुमारी, सांसद कौशलेन्द्र कुमार, सांसद अनिल हेगड़े, विधायक जितेन्द्र कुमार, विधायक हरिनारायण सिंह, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, विधान पार्षद ललन सर्राफ, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष उदयकांत मिश्रा, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य मनीष कुमार वर्मा, बिहार राज्य शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष अफजल अब्बास, बिहार राज्य सुन्नी वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष मो० इरशादुल्ला, जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, भवन निर्माण विभाग के सचिव सह पटना प्रमण्डल के आयुक्त कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, जिलाधिकारी पटना चन्द्रशेखर सिंह, नालंदा के जिलाधिकारी शशांक शुभंकर, आई०जी० पटना प्रक्षेत्र राकेश राठी, वरीय पुलिस अधीक्षक पटना राजीव मिश्रा, पुलिस अधीक्षक नालंदा अशोक मिश्रा सहित अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं, गणमान्य व्यक्तियों, शुभचिन्तकों एवं अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने अपने पैतृक गाँव कल्याण बिगहा के भगवती मंदिर (देवी स्थान) में पूजा अर्चना की और राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। कल्याण बिगहा एवं आसपास के लोग मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर अत्यधिक प्रफुल्लित थे। मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और उनका अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों की समस्यायें सुनी और उसके समाधान के लिये अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।

श्रद्धांजलि देने के बाद नीतीश कुमार ने गांव के कई लोगों से मुलाकात की और हालचाल लिया.वहीं कई ग्रामीणों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर सीएम नीतीश कुमार को आवेदन सौंपा.

वहीं इस दौरान सीएम नीतीश कुमार ने मीडिया से बात नहीं की,पर उनके बेटे निशांत ने कशिश न्यूज से बात की.निशांत ने कहा कि आज के दािन उनके और परिवार के लोग खुशी के साथ ही गम का भी माहौल रहता है,क्योंकि आज के दिन ही उनके दादी का देहांत हुआ था.इसलिए वेलोग यहां उन्हें याद करने के लिए आतें हैं.इसके साथ ही उन्हौने नये साल के मौके पर बिहार एवं देशवासियों को बधाई एवं शुभकामना देते हुए कहा कि सभी के लिए नया साल नयी खुशियां लेकर आये.यही उनकी कामना है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें