Live

बिहारशरीफ पहुंचे CM नीतीश कुमार

पूर्व सांसद के श्राद्ध कार्यक्रम में हुए शामिल, दी श्रद्धांजलि

A
ASHISH KUMARलेखक

नालंदा : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को बिहारशरीफ पहुंचे और पूर्व सांसद स्व विजय कुमार यादव के श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने पूर्व सांसद विजय कुमार यादव के पैतृक आवास पर पहुंचकर उनकी आत्मा की शांति के लिए कामना की और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, कैबिनेट मंत्री विजय चौधरी भी मौजूद रहे।


बताते चले की स्व विजय कुमार यादव सीपीआई के कद्दावर नेता थे और नालंदा से दो बार सांसद रह चुके थे। बताया जा रहा है कि काफी दिनों से वे अस्वस्थ थे और 23 सितंबर को उन्होंने आखरी सांस ली। वहीं आज उनके श्राद्धक्रम में शामिल होकर नीतीश कुमार ने उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके परिजनों से भी मिले।


इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें