खाद की किल्लत को लेकर बैठक
सीएम नीतीश कुमार ने उचित मूल्य पर खाद उपलब्धत कराने को लेकर दिये कई निर्देश
PATNA:- बिहार में खाद की कमी को देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समीक्षा बैठक की।मुख्यमंत्री ने कृषि मंत्री अमरेन्द्र प्रताप सिंह और संबंधित विभाग के अधिकारियो से इनपुट्स लिए और उसके बाद अधिकारियों को कई निर्देश दिए
मुख्यमंत्री ने समीक्षा बैठक में कहा कि अभी कई फसलों की बुआई का मौसम चल रहा है. किसानों को खाद की किल्लत नहीं हो इसको लेकर सरकार हर स्तर पर काम कर रही है केंद्र सरकार से इसको लेकर उन्हौने खुद बात की गई है. अधिकारी भी निरंतर केंद्र सरकार के संपर्क में हैं ताकि खाद की आपूर्ति में किसी प्रकार की कोई बाधा उत्पन्न ना हो.
मुख्यमंत्री ने कहा कि सही मूल्य पर उर्वरक की बिक्री हो इसके वितरण में भी किसी प्रकार की कोई अनियमितता ना हो इस पर विशेष नजर रखी जाए. किसानों के हित के लिए हम लोग लगातार काम कर रहे हैं फसलों का उत्पादन और उत्पादकता बढी है. किसानों की आमदनी बढे और उन्हें हर प्रकार से फायदा हो इसको लेकर हम लोग लगातार काम कर रहे हैं .
सीएम के निर्देश के पहले कृषि विभाग के सचिव एन सरवण कुमार ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से उर्वरक की आवश्यकता, आवंटन, आपूर्ति एवं उपलब्धता को लेकर विशेष जानकारी दी.उन्हौने यह भी बताया कि डीेएपी की कमी को देखते हुए उसके विकल्प के रूप में एनपीके उर्वरक का उपयोग या एसएसपी या यूरिया के मिक्सचर के रूप में उपयोग तथा उर्वरक के सही मूल्य आदि को लेकर किसानों को जागरूक किया जा रहा है।वहीं मुख्यमंत्री द्वारा केंद्र सरकार से खाद आपूर्ति को लेकर बातचीत किए जाने का काफी असर हुआ है जिसके चलते खाद की आपूर्ति बढ़ाई गई है केंद्र सरकार ने आश्वस्त किया है कि बिहार को खाद आपूर्ति लगातार जारी रहेगी तथा आपूर्ति में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी इसके लिए हम लोग भी लगातार केंद्र सरकार से संपर्क में हैं.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।