POLITICS
CM नीतीश दिल्ली रवाना..जानिए राष्ट्रीय राजधानी मे क्या है उनका कार्यक्रम
PATNA:-बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देंगे और उसके बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल से मुलाकात करेंगें.
नीतीश ने ट्वीट करके पहले ही अरविंद केजरीवाल को उनके जन्म दिन की बधाई दी है.पीएम मोदी ने भी अरविंद केजरीवाल को उनके जन्म दिन पर बधाई है.जन्मदिन पर मिलकर बधाई देने के बहाने राजनीतिक मुद्दों पर भी चर्चा नीतीश-केजरीवाल के बीच की मुलाकात में होगी.इसके साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के INDIA गठबंधन के कई बड़े नेताओं से मुलाकात की संभावना है. मुख्यमंत्री का दिल्ली दौरा बहुत UR अहम है क्योंकि इस महीने के अंत में INDIA महागठबंधन की मुंबई में बैठक होने वाली है जिसमें सीट शेयरिंग के साथ-साथ संयोजक का भी चुनाव होना है.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।