Live

नालंदा में CM

नीतीश कुमार योजनाओं के निरीक्षण के साथ ही लोगों से कर रहें हैं मुलाकात

A
Arun Chourasiaलेखक

patna:- बिहार के सीएम नीतीश कुमार समाधान यात्रा के तहत आज अपने गृह जिले नालंदा के दौरे पर हैं.आज उन्हौने सबसे पहले नालंदा जिला के रहुई प्रखंड के सुपासंग पंचायत के उफरौल गांव पहुंचे जहां उन्हौने मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना कलस्टर का निरीक्षण किया.इस दौरान लोगों की भीड़ सीएम नीतीश को देखने एवं मिलने के लिए पहुंची थी.

यहां निरीक्षण और लोगों से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सुपासंग के पंचायत सरकार भवन के पास जीर्णोद्धार किये तालाब का निरीक्षण किया एवं उसके साथ ही जिले के मुख्य कार्यों की लगाये गये प्रदर्शनी का अवलोकन किया.

सीएम के साथ वित्त मंत्री विजय चौधरी,ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार,जल संसाधन मंत्री संजय झा,नालंदा सांसद कौशलेन्द्र कुमार के साथ की जनप्रतिनिधि मौजूद हैं.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें