Live

बैकफुट पर CM नीतीश

BJP के हंगामे के बाद सदन में मांगी माफी, कहा : मैं खुद की निंदा करता हूं

S
Sneha Manojलेखक

PATNA :बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सदन के अंदर माफी मांगी. जनसंख्या नियंत्रण वाले बयान को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हाथ जोड़ कर माफी मांगी. नीतीश कुमार ने सदन के अंदर कहा कि मेरी बातों का बुरा लगा है तो मैं सभी से माफी मांगता हूं. नीतीश ने साफ तौर पर कहा कि मैं अपने बयान की निंदा करता हूं. साथ ही नीतीश कुमार अपने बयान पर ही शर्मिंदगी जता दी, जिसके बाद सदन को 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया.


सीएम नीतीश ने मीडिया के सामने भी मांगी माफी

बता दें कि इससे कुछ क्षण पहले भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा के बाहर मीडिया से बात करते हुए भी माफी मांगी. नीतीश कुमार ने कहा कि हमने महिला सशक्तिकरण को लेकर अपनी बातों को रखा था। मेरी बातों को गलत मतलब निकाला जा रहा है। अगर मेरी बातों का बुरा लगा है तो मैं माफी मांगता हूं।


सीएम के बयान से आहत हुईं विधायक

गौरतलब है कि मंगलवार को नीतीश कुमार ने बिहार विधानपरिषद के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन यानी कल जनसंख्या नियंत्रण पर विवादित बयान दिया था। नीतीश कुमार ने जनसंख्या नियंत्रण को लेकर बड़ी भूमिका बालिका शिक्षा को बताया। इसके अलावा भी उन्होंने महिला और पुरुष के संबंध को लेकर विवादित बात कही थी, जिसको लेकर बीजेपी की विधान पार्षद निवेदता सिंह नाराज हो गई और फूट-फूट कर रोने लगी। निवेदता सिंह ने नीतीश कुमार पर बिहार को शर्मसार करने का आरोप लगाया है। निवेदता सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भी एक पिता हैं। हम भी मां, बहन, पत्नी और बेटी हैं। सदन में इस तरह का गंदा बयान देना उचित नहीं है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें