CM नीतीश जीविका दीदियों से हो रहे रूबरू : भागलपुर,बाँका से 1500 जीविका दीदियां कार्यक्रम में शामिल, समाज सुधार अभियान शुरू

Edited By:  |
CM nitish kumar

भागलपुर : कोरोना की तीसरी लहर के खत्‍म होने के बाद CM नीतीश कुमार का समाज सुधार अभियान एक बार फिर से शुरू हो गया है। मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार आज अभियान के पहले दिन भागलपुर के दौरे पर है। इस अभियान के तहत भागलपुर और बांका से आयीं 1500 जीविका दीदियों के संवाद को ध्यान पूर्वक सुन रहे हैं।

भागलपुर में समाज सुधार अभियान के दौरान भागलपुर और बांका जिले से आने वाली जीविका दीदियों को विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया है। तकरीबन 1500 की संख्या में जीविका दीदी मुख्यमंत्री के इस कार्यक्रम में मौजूद हैं। मुख्यमंत्री यहां एक जनसभा को भी संबोधित कर रहे हैं।

बिहार में शराबबंदी अभियान को सफल बनाने समेत अन्य सामाजिक मुद्दों को लेकर सीएम नीतीश लगातार समाज सुधार अभियान के तहत जिलों का दौरा करते रहे हैं।