Live

"CM नीतीश को सियासी इंजेक्शन के बारे में है पता"

मुख्यमंत्री की बैठक पर JDU का बड़ा बयान - बीजेपी नेताओं को बताया BPL नेता

P
Prasoon Pandeyलेखक

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज एकबार फिर बड़ी मीटिंग करने वाले हैं। वे पार्टी के प्रकोष्ठ अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे और जमीनी हकीक़त से रू-ब-रू होंगे। नीतीश कुमार की इस बैठक में पार्टी प्रवक्ता भी हिस्सा लेंगे। इस पूरे मामले पर जेडीयू की तरफ से बड़ी प्रतिक्रिया आयी है।


"CM नीतीश को सियासी इंजेक्शन के बारे में है पता"

जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कभी पत्रकारों के सवाल का सामना हीं नहीं करते हैं लेकिन मेरी पार्टी प्रजातांत्रिक तरीके से चलती है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सियासी इंजेक्शन के बारे में पता है। पार्टी में हर बिंदु पर विचार किया जाता है।

"बीजेपी के नेता हैं BPL नेता"

जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मीटिंग में पूरा फीडबैक लेते हैं लेकिन भारतीय जनता पार्टी में ये परंपरा नहीं है क्योंकि मंत्री को तो बोलने की आजादी नहीं है। बिहार में बीजेपी के नेता तो BPL नेता हैं।


सुशील मोदी के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया

इसके साथ ही नीरज कुमार ने सुशील कुमार मोदी के बयान पर भी तीखी प्रतिक्रिया दी है और उनके बयान पर पलटवार किया है । जेडीयू प्रवक्ता ने कहा है कि जनता के बीच सुशील मोदी के बयान का प्रतिकार किया जाएगा और लोगों को बताया जाएगा कि किस तरीके से बीजेपी पिछड़ा विरोधी है। उन्होंने कहा कि नीतीश मॉडल को लागू किया जाएगा।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें