Live

CM नीतीश का शराबबंदी पर बड़ा बयान

कानून को सख्त करने की जरुरत, बोले- बिहार में करोड़ों ने छोड़ी शराब

M
MD KASHIF MALIKलेखक

PATNA :13 दिसंबर से शुरू हुए बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र में वार और पलटवार का सिलसिला तेज़ होता चला जा रहा है।आज सत्र के दूसरे दिन शराबबंदी पर विधानसभा में ज़बरदस्त तरीके से टीका-टिप्पणी हुई। जिस मुद्दे पर पक्ष और विपक्ष सबसे ज़्यादा आमने-सामने नज़र आए वो था बिहार में शराबबंदी को लागू करने का मामला।

जहां विपक्ष खुलकर नीतीश सरकार के शराबबंदी के क़ानून को पूरी तरह विफल बता रहा है वहां सीएम नीतीश कुमार ने शराबबंदी को बिहार में पूरी तरह से कामयाब बताया है।नीतीश कुमार ने शराबबंदी के फायदे गिनाते हुए बताया के हमारी इस पहल से बिहार के 1 करोड़ 64 लाख लोगों ने अपनी शराब की लत को छोड़ा है।

विपक्ष के इस आरोप पर के शराबबंदी कानून से सबसे ज़्यादा जेल ग़रीब तबके के लोगों को हुई है, उन्होंने कहा कि कानून को और सख्त करने की ज़रूरत है और अधिकारियों को ये आदेश दिया गया है के ग़रीबों के साथ कोई ज़्यादती नहीं हो। आगे सीएम नीतीश कुमार ने कहा की इन्हीं शराब माफिया ने ही कर्पूरी ठाकुर की सरकार को भी गिराया था।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें