अब इधर-उधर होने वाले नहीं है
औरंगाबाद में पीएम मोदी को सीएम नीतीश ने दिलाया विश्वास, बोले- इसबार 400 सीट जीतेगी एनडीए, बार-बार बिहार आने का दिया न्योता
Desk: बिहार (Bihar) के औरंगाबाद (Aurangabad) में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने मंच साझा किया। अपने संबोधन भाषण में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि आज बहुत खुशी हो रही है कि रेलवे, पथ निर्माण, नमामि गंगे की महत्वपूर्ण योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन हो रहा है। दानापुर-बिहटा के बीच एलिवेटेड रोड की योजना काफी अहम है। इस एलिवेटेड रोड के निर्माण से बिहटा आ जाना काफी आसान हो जाएगा। सब काम तेजी से हो रहा है। शेरपुर से दिघवारा के बीच छह लेन पुल का निर्माण बेहद जरूरी है।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने कहा कि मैं आपका अभिनंदन करता हूं। आप पहले आए थे और फिर हम गायब हो गये थे लेकिन अब इधर-उधर होने वाले नहीं है। नीतीश कुमार के इस बयान पर पीएम मोदी के साथ-साथ राज्यपाल भी मुस्कुराने लगे। मुझे पूरा भरोसा है कि प्रधानमंत्री जी बराबर आते रहेंगे। इस बार चुनाव में आप400सीट जीतिएगा। ये पूरा भरोसा है।
सीएम नीतीश कुमार ने कुछ और परियोजनाओं का नाम लिया और कहा कि इससे बिहार की जनता को लाभ मिलेगा। यह परियोजनाएं बिहार के विकास के लिए काफी उपयोगी है। इसके लिए मैं पीएम नरेंद्र मोदी का हृदय से धन्यवाद देता हूं। उनके द्वारा काफी योजनाएं बहुत तेजी से चलाई जा रही है। मैं आपका अभिनंदन करता हूं कि आप फिर से आएं हैं।
उन्होंने कहा कि हम बीच में गायब हो गए थे लेकिन मैं अब आपको आश्वस्त करता हूं कि अब मैं आपलोगों के साथ ही रहूंगा। कहीं नहीं जाऊंगा। हमलोगों ने2005से साथ मिलकर बिहार में काम किया है।2005से पहले कोई काम नहीं होता था। पहले क्या हाल था,जनता सब जान रही है। आशा है कि पीएम मोदी बिहार आते रहेंगे।
सीएम ने आगे कहा कि इस बार के चुनाव में आप चार सौ सीट जीतेंगे। इसका मुझे पूरा भरोसा है। वहीं लोगों से कहा कि आपलोग बुलंद होकर रहिएगा। मिलजुल कर रहना है। कहीं किसी के बहकावे में नहीं आना है।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।