सीएम नीतीश ने जताया शोक:
त्रिपुरा के पूर्व राज्यपाल सिद्धेश्वर प्रसाद के निधन पर सीएम नीतीश ने जताया शोक, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार
Desk: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने त्रिपुरा के पूर्व राज्यपाल सिद्धेश्वर प्रसाद के निधन पर गहरी शोक संवेदन व्यक्त की है. अपने शोक संदेश में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि सिद्देश्वर प्रसाद केन्द्र और बिहार में मंत्री तथ के त्रिपुरा के राज्यपाल के रूप में अपने कर्तव्य को निष्ठापूर्वक निर्वहन किया था.
वे हमेश संसदीय लोकतंत्र की मजबूती की बात किया करते थे. उनसे हमारा पुराना और व्यक्तिगत संबंध रहा है. वे तीन बार नालंदा से सांसद रहे थे. राजनीति में आने से पहले वे नालंदा कॉलेज में प्रध्यापक भी रहे थे. उनके निधन से राजनीतिक,सामाजिक एवं शैक्षणिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है.
उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा. मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा उनके परिजनों को दुख के इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थाना की है.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।