बच्चे का गीत सुन रुक गए CM
नीतीश कुमार हुए मंत्र मुग्ध, की जमकर तारीफ
दानापुर : एक शादी समारोह में शिरकत करने दानापुर पहुंचे CM नीतीश कुमार अचानक ही रुक गए और एक बच्चे को देख कर मंद-मंद मुस्कुराते नजर आये। दरअसल समारोह के दौरान ही CM का स्वागत एक बच्चे ने गीत गाकर किया। जिसे सुनकर नीतीश कुमार ने उसकी जमकर तारीफ की।
बता दें कि CM नीतीश कुमार जेडीयू नेता सुबोध कुमार की बच्ची की शादी समारोह में शिरकत करने के लिए दानापुर स्थित होटल पनाश पहुंचे थे। इस दौरान 7 साल के बच्चे ने गीत गाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। बच्चे ने "लगा दो आग गुलशन में मेरे सरकार आए हैं" गाकर लोगों के बीच खूब तालियां बटोरी। वहीँ बच्चे को इतना प्यारा गीत गाते देखकर CM नीतीश मंद मंद मुस्कुराते नजर आये और बच्चे की जमकर तारीफ की।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।