Live

CM ने पाकुड़ को दी करोड़ों की सौगात

सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में करोड़ों की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

पाकुड़ :मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज पाकुड़ में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में जिले को करोड़ों की सौगात दी है.बाजार समिति मैदान पाकुड़ में कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है. सभा स्थल पहुंचने पर मुख्यमंत्री का संथाली रीति रिवाज से भव्य स्वागत किया गया.डीसीमृत्युंजय कुमार बरनवाल ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को पौधा देकर स्वागत किया.

पाकुड़ के बाजार समिति परिसर में आज आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में सीएम हेमन्त सोरेन बटन दबा कर 153 करोड़ की कुल 118 योजना का उद्घाटन व शिलान्यास किया.

कार्यक्रम में मंच पर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, राज्य के श्रम विभाग के मंत्री सत्यानंद भोक्ता , ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री आलमगीर आलम जी, डीआईजी सुदर्शन मंडल, राजमहल लोक सभा के सांसद विजय हांसदा जी, महेशपुर विधायक स्टीफन मरांडी जी, लिट्टीपाड़ा विधायक दिनेश विलियम मरांडी जी, पाकुड़ डीसी मृत्युंजय कुमार बरनवाल जी, एसपी हरदीप पी जनार्दनन जी, डीएफओ रजनीश कुमार जी,डीडीसी शाहिद अख्तर सहित अन्य आलाधिकारी उपस्थित हैं.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें