Live

CM नीतीश ने कह दी बड़ी बात

जातीय जनगणना पर सर्वदलीय बैठक किसी भी वक़्त! हर चीज पर है पूरी नजर ...

A
ASHISH KUMARलेखक

बिहार में जातीय जनगणना मुद्दे पर सर्वदलीय बैठक कभी भी हो सकती यह जानकारी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को जनता दरबार के समापन के बाद पत्रकारो से बातचीत में दी . मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बावत उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद सभी विपक्षी दलो के नेता और अपनी पार्टी के नेताओं से भी बात हुई है और जल्द ही बैठक होगी. नीतीश ने बैठक के स्वरूप और सरकार के फैसले पर कुछ भी बताने से इंकार करते हुए कहा कि इस मामले पर बिहार में सभी दलो के बीच सहमति है और सब कुछ ऐसा होगा कि सही तस्वीर सामने आ जाये.

बिहार में मिल रही शराब की खाली बोतलो को मीडिया में मिल रही सुर्खियो पर नीतीश ने तंज कसते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यो की कोई भी खबर बिहार के बाहर की मीडिया में नही आती है लेकिन शराब की खाली बोतले मिलने की खबर दिल्ली की मीडिया में भी आ रही है. नीतीश ने साफ तौर से कहा कि हमारी पैनी नजर सब पर है और इस बात की जानकारी ली जा रही है कि खाली बोतले जहां मिल रही वहां वास्तव मे शराब लोगो ने पी है अथवा बहां फेंकी गयी है. नीतीश ने राज्य में कुछ लोगो द्वारा गड़बड़ी किये जाने की बात स्वीकार करते हुए कहा कि हमने अधिकारियो को निर्देश दिया है कि शराबबंदी कानून का सख्ती से पालन हो.

बिहार में उर्वरक संकट को स्वीकार करते हुए नीतीश ने कहा कि इस बावत हमारे मंत्री और फिर हमने भी केन्द्रीय उर्वरक मंत्री से बात की है और उन्होनें जल्द ही इस संकट के निदान का भरोसा दिया है.

कोरोना संकट और ओमिक्रोन मामले को नीतीश ने गंभीर बतलाते हुए कहा कि सरकार पूरी तरह से अलर्ट मोड में है और लोगो को सतर्क रहना चाहिये. मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बावत स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दे दिया गया है और बाहर से आने वाले लोगो की जांच भी करायी जा रही है.

सी ए जी की रिपोर्ट में वित्तीय अनियमितता पर मुख्यमंत्री ने कुछ भी बोलने से इंकार करते हुए कहा कि ऐसी कोई बात नही है इस पर कुछ बोलना भी उचित नही है इस संबंध में हमारे अधिकारी जानकारी दे सकते है हमने अधिकारियो से पूछा है तो उन्होनें कहा है कि ऐसी कोई बात नही है. इसके चलते बिहार की छवि खराब होने पर नीतीश ने कहा कि ऐसी खबरो से मीडिया की सुर्खियां मिलती है. नीतीश ने कहा कि 2005 से बिहार में कितने काम हुए है यह सबको मालूम है.

अशोक मिश्रा , कशिश न्यूज.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें