Live

CM ने जामताड़ा वासियों को दी सौगात

सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में किया करोड़ों की योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

जामताड़ा : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज जामताड़ा में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में करोड़ों की योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया. सीएम ने लाभुकों के बीच करोड़ों के परिसंपत्तियों का भी वितरण किया.


सीएम हेमन्त सोरेन बुधवार को जामताड़ा के नाला स्थित नुतनडीह में आयोजित आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में शामिल हुए. कार्यक्रम में सीएम का जोरदार स्वागत किया गया. मंच पर सीएम के साथ विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्र नाथ महतो, श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता, कृषि पशुपालन सहकारिता मंत्री बादल पत्रलेख, विधायक इरफान अंसारी एवं जामताड़ा उपायुक्त शशि भूषण मेहरा का मौजूद रहे.


मुख्यमंत्री ने आज सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में जामताड़ा वासियों को 452 करोड़ रुपये की 92 योजनाओं का सौगात दिया है. सीएम ने 218 करोड़ की 68 योजनाओं का उद्घाटन एवं 235 करोड़ की 24 योजनाओं का शिलान्यास किया है. साथ ही लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का भी वितरण किया. कार्यक्रम में 32 आंगनबाड़ी केंद्रों का उद्घाटन किया गया.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें