CM ने 500 छात्र-छात्राओं को सौंपे नियुक्ति पत्र
ITI कौशल कॉलेज की छात्राओं द्वारा संचालित सेवा कैफे का भी किया उद्घाटन
रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज नर्सिंग ITI कौशल कॉलेज और कल्याण गुरुकुल के 500 छात्र-छात्राओं के बीच नियुक्ति पत्र वितरण किया. राजधानी के नगड़ा टोली के आईटीआई कौशल कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में सीएम हेमंत सोरेन को छात्रों ने भगवान बुद्ध की प्रतिमा और तिरंगा भेंट की.
सीएम हेमंत सोरेन ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया.UBIके जोनल हेड वैद्यनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री को मोमेंटो और शॉल भेंट की.कार्यक्रम में मंत्री चंपई सोरेन, सीएम की प्रधान सचिव वंदना दादेल ,सचिव विनय चौबे समेत कई गणमान्य मौजूद.
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन नर्सिंग आईटीआई कौशल कॉलेज और कल्याण गुरुकुल के 500 छात्र-छात्राओं को नियुक्ति पत्र सौंपा. बुधवार को कल्याण विभाग सरकार की विशेष प्रयोजन वाहिनी के रूप में कार्य कर रहे प्रेझा फाउंडेशन द्वारा राजधानी के नगड़ा टोली के आईटीआई कौशल कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आईटीआई कौशल कॉलेज की छात्राओं द्वारा संचालित सेवा कैफे का उद्घाटन किया.
राज्य सरकार ने सेवा कैफे के अनुभव से छात्राओं को एक सफल उद्यमी बनाने का लक्ष्य तय किया है. कॉलेज में पढ़ाई के दौरान सेवा कैफे के जरिए बेटियों में उद्यमिता संबंधी व्यवहारिक ज्ञान दिया जाएगा. प्रेझा फाउंडेशन राज्य के 24 जिलों में 28 कल्याण गुरुकुल 8 नर्सिंग कौशल कॉलेज एक आईटीआई कौशल कॉलेज का संचालन कर रहा है. परियोजना के माध्यम से अब तक 30000 से अधिक युवक-युवतियों के रोजगार का दावा किया गया है.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।