Live

CM कल KIIT यूनिवर्सिटी में समारोह में होंगे शामिल

KIIT यूनिवर्सिटी के आमंत्रण पर ओड़िशा में 40 हजार आदिवासी बच्चों से मिलेंगे मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ओड़िशा की राजधानी भुवनेश्वर स्थित कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ़ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी और इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस के समारोह में शुक्रवार को शामिल होंगे. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेनKIITयूनिवर्सिटी के आमंत्रण पर करीब40हजार बच्चों से मिलकर उन्हें संबोधित करेंगे.

मालूम हो कि इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस पूरे विश्व में सबसे बड़ा आदिवासी संस्थान है, जिसे 1992-93 में डॉ. अच्युत सामंता द्वारा शुरू किया गया था. इस संस्थान में देश भर के वंचित आदिवासी वर्ग के बच्चों को शिक्षा देने के साथ-साथ रोजगारपरक बनाया जाता है. वर्तमान में यहां करीब 40 हजार आदिवासी बच्चों को प्राथमिक से लेकर उच्च शिक्षा निःशुल्क प्रदान की जाती है, जिसमें अधिकतर बालिकाएं शिक्षा ग्रहण करती हैं.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें