Live

CM का लोहरदगा दौरा आज

सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में करीब 100 करोड़ की ऋण एवं परिसंपत्तियों का करेंगे वितरण

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

लोहरदगा : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज लोहरदगा में आपकी योजना,आपकी सरकार,आपके द्वार कार्यक्रम में भाग लेंगे. कुडू प्रखंड के चिरी में आयोजित कार्यक्रम में सीएम करीब एक सौ करोड़ की ऋण एवं परिसंपत्तियों का वितरण करेंगे. कार्यक्रम में वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव, श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता और राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू शामिल होंगे.


कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारी पूरी कर ली गई है. डीसी डॉ. वाघमारे प्रसाद कृष्ण, एसपी हारिस बिन जमां और अन्य अधिकारियों ने कुडू के चिरी मैदान पहुंच कर तैयारियों का जायजा लिया. अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए. मुख्यमंत्री आज चौपर से कुडू के चिरी पहुंचेंगे. यहां पर आम जनता से रुबरु होंगे. सरकार की योजनाओं की जानकारी देंगे और सरकार की योजनाओं का लाभ आम जनता को देंगे. कार्यक्रम में लगभग एक सौ करोड़ की ऋण एवं परिसंपत्तियों का वितरण भी किया जाएगा. इसके अलावे विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल भी लगाया जाएगा.


इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें