Live

CM का लातेहार दौरा आज

सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में करोड़ों की योजनाओं का करेंगे उद्घाटन व शिलान्यास

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

लातेहार : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में शामिल होने लातेहार आयेंगे. सीएम आज जिला वासियों को करोड़ों रुपये की योजनाओं का सौगात देंगे. कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है.



कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम, श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास मंत्री सत्यानंद भोक्ता, कृषि पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री बादल पत्रलेख समेत स्थानीय विधायक बैद्यनाथ राम और रामचंद्र सिंह उपस्थित रहेंगे. कार्यक्रम का आयोजन सदर प्रखंड के कुंदरी गांव में आयोजित है. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में 400 करोड़ों की योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे. वहीं लाभुकों के बीच करीब 250 करोड़ का परिसंपत्ति का भी वितरण किया जायेगा. कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर समस्या का ऑन स्पॉट निपटारा किया जायेगा. इधर कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन की तैयारी पूरी है.


इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें