सीएम का चतरा दौरा आज
सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में करोड़ों की योजनाओं का देंगे सौगात
रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज चतरा के सिमरिया प्रखण्ड स्थित कर्बला मैदान में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. सीएम के आगमन को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है. सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. सीएम आज चतरा में करोड़ों की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे. वहीं लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का भी वितरण करेंगे.
सीएम आज चतरा में सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम के तहत 161 योजनाओं का शिलान्यास व 241 योजनाओं का उद्घाटन करेंगे. वहीं सीएम लाभुकों के बीच कुल 221.780 करोड़ की परिसंपत्तियों का वितरण भी करेंगे. मुख्यमंत्री के साथ कार्यक्रम में मंत्री सत्यानंद भोक्ता समेत कई मंत्री, विधायक एवं गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे.
सीनियर रिपोर्टर संतोष कुमार की रिपोर्ट---
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।