Live

JHARKHAND NEWS

सीएम हेमन्त से नेमरा में मंत्री योगेंद्र प्रसाद एवं सांसद दीपक प्रकाश समेत कई गणमान्य लोगों ने की मुलाकात, स्व. रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

रामगढ़: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मंगलवार को उनके पैतृक आवास पर झारखंड के मंत्री योगेंद्र प्रसाद,राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश,रविंद्र कुमार राय,चतरा सांसद काली चरण सिंह,बिहार के दरभंगा के एम.एल.सी सुनील चौधरी,पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता,विधायक डॉ. कुशवाहा शशि भूषण मेहता,विधायक नागेंद्र महतो,विधायक सुदीप गुड़िया,पूर्व विधायक देवेन्द्र कुमार सिंह उर्फ बिट्टू सिंह एवं जानकी यादव,दिनेशानंद गोस्वामी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति व आगंतुकों ने मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की. साथ ही मुख्यमंत्री की पूजनीय माता स्व. रूपी सोरेन के चित्र पर पुष्पांजलि कर श्रद्धसुमन अर्पित किया.

मुख्यमंत्री ने निरीक्षण कर तैयारियों का लिया जायजा

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने निरीक्षण कर अपनी पूजनीय माता स्व. रूपी सोरेन के दशकर्म एवं संस्कार भोज की चल रही तैयारियों का जायजा लिया. उन्होंने लगाये जा रहे पंडाल,पार्किंग,बैरिकेडिंग सहित अन्य सुविधाओं की वस्तुस्थिति से अवगत हुए.

रांची से संदीप यादव की रिपोर्ट-

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें