Live

JHARKHAND NEWS

सीएम हेमन्त सोरेन से मुख्यमंत्री आवास में अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी), जैप प्रिया दुबे ने की मुलाकात

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से शुक्रवार को कांके रोड, रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी), जैप प्रिया दुबे ने शिष्टाचार मुलाकात की. इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री को आगामी26 अक्टूबर2026 को बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम खेलगांव, (रांची) में आयोजित15वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता2026-27 के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने के लिए सादर आमंत्रित किया. मुलाकात के दौरान आईजी (जैप) सुनील भास्कर एवं डीआईजी (जैप) कार्तिक एस० उपस्थित रहे. मुख्यमंत्री ने आमंत्रण के लिए आभार व्यक्त करते हुए प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु अपनी शुभकामनाएं दी.

रांची से संदीप यादव की रिपोर्ट-

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें