Live

JHARKHAND NEWS

सीएम हेमन्त सोरेन ने नेमरा में मां रूपी सोरेन की स्मृति में निभाई दातून, पानी और भोजन परोसने की परंपरा

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

रामगढ़ : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने शनिवार सुबह रामगढ़ जिले के नेमरा स्थित अपने पैतृक आवास पर अपनी पूजनीय माता स्व. रूपी सोरेन की स्मृति में उन्हें दातून, पानी और भोजन परोसने की पारंपरिक संस्कार रस्म निभाई. स्थानीय परंपरा के अनुरूप यह संस्कार रस्म दिवंगत व्यक्ति की याद में सुबह और शाम में किया जाता है. मुख्यमंत्री ने परिवारजनों के साथ यह पारिवारिक रस्म स्थानीय परंपराओं एवं रीति-रिवाजों के अनुरूप निभाई.

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की मां रुपी सोरेन का निधन 7 अक्टूबर 2006 की रात रांची के एक निजी अस्पताल में हुआ था. उन्होंने रात करीब 8-30 बजे अंतिम सांस ली थी. सांस लेने में परेशानी होने के बाद उन्हें 18 सितंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

रुपी सोरेन का अंतिम संस्कार 8 अक्टूबर 2026 को रामगढ़ जिले के नेमरा गांव में किया गया था. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अपनी मां को मुखाग्नि दी थी. अंतिम संस्कार में परिवार के सदस्यों के अलावा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, जनप्रतिनिधि और राजनीतिक –सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोग शामिल हुए थे.

रामगढ़ से संदीप यादव की रिपोर्ट-

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें