Live

JHARKHAND NEWS

सीएम हेमन्त सोरेन ने नेमरा में अपनी दिवंगत माता रूपी सोरेन के निमित्त भोजन परोसने की पारंपरिक रस्म निभाई

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

रामगढ़:मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने शुक्रवार सुबह रामगढ़ जिले के नेमरा स्थित अपने पैतृक आवास पर परिजनों के साथ स्थानीय परंपराओं एवं रीति-रिवाजों के अनुरूप अपनी पूजनीय दिवंगत माता रूपी सोरेन के निमित्त भोजन परोसने की पारंपरिक रस्म निभाई. इस मौके पर उन्होंने पारिवारिक परंपराओं एवं रीति-रिवाजों का पालन करते हुए अपनी दिवंगत माता की स्मृति से जुड़े पारंपरिक संस्कारों को निभाया.

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने पारिवारिक परंपराओं का पालन करते हुए अपनी दिवंगत माता की स्मृति से जुड़े पारंपरिक संस्कारों को निभाया. नेमरा स्थित पैतृक आवास पर स्थानीय रीति-रिवाजों के अनुरुप कार्यक्रम संपन्न हुआ. इस दौरान परिवार के सदस्यों ने भी परंपरा के अनुसार रस्म में भाग लिया.

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की माता रुपी सोरेन का 7 अक्टूबर 2026, बुधवार की रात रांची के निजी अस्पताल में निधन हो गया था. वो झारखंड के पूर्व सीएम और झामुमो के संस्थापक दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी थी.

रुपी सोरेन का 8 अक्टूबर , गुरुवार को रामगढ़ के नेमरा गांव में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ अंतिम संस्कार किया गया. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अपनी मां को मुखाग्नि दी. अंतिम संस्कार के समय परिवार के सदस्यों और शुभचिंतकों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी.

रामगढ़ से संदीप यादव की रिपोर्ट-

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें