दु:खद
सीएम हेमन्त सोरेन की मां के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख जताया है. प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर रूपी सोरेन के निधन पर शोक व्यक्त किया है. उन्होंने हेमंत सोरेन,कल्पना सोरेन और पूरे परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट की.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संथाली भाषा में एक्स पर पोस्ट कर रूपी सोरेन के निधन पर दुख जताया. उन्होंने रूपी सोरेन के जनजातीय समुदायों के सशक्तिकरण के लिए किए गए कार्यों को याद किया और उनके निधन को दुखद बताया. प्रधानमंत्री ने कहा कि शोक की इस घड़ी में उनकी संवेदनाएं हेमन्त सोरेन,कल्पना सोरेन और उनके परिजनों के साथ है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा, "रूपी सोरेन जी के निधन से बहुत दुख हुआ है. उन्होंने सदैव जनजातीय समुदायों के सशक्तिकरण के लिए कार्य किए. शोक की इस घड़ी में हेमन्त सोरेन जी,कल्पना जी और उनके परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं." प्रधानमंत्री के शोक संदेश में रूपी सोरेन के सामाजिक योगदान के साथ-साथ सोरेन परिवार के प्रति संवेदना भी व्यक्त की गई है. उन्होंने इस दुख की घड़ी में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन,कल्पना सोरेन और उनके परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना जताई है.
राजेश पाठक की रिपोर्ट--
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।